फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ai inspection pm awas

Hapur News: पीएम आवास योजना की जांच करेगा एआई

Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
ai inspection pm awas
गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर की खासियत यह है कि सचिव की ओर से जो भी फोटो अपलोड की जाएंगी, यदि उसमें पक्की ईंट लगी होंगी तो सॉफ्टवेयर उसकी छंटनी कर देगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव के साथ लगाए गए अन्य विभागों के कर्मचारी घर जाकर पात्रों को आवास योजना सूची में शामिल करने का काम कर रहे हैं। योजना में पहली बार एआई का प्रयोग हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें लाभार्थियों के चयन में अब किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश नहीं रहेगी। एआई जैसी आधुनिक तकनीक से लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान लाभार्थियों का डेटा मोबाइल के माध्यम से उनके घर पर ही ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर अनिवार्य है। महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया में 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जाती है। एआई कैमरा न केवल लाभार्थी का रेटिना स्कैन करता है, बल्कि घर की स्थिति का भी मूल्यांकन करता है। उदाहरण के लिए यदि किसी आवेदक के घर की दीवारें पक्की हैं तो सॉफ्टवेयर तुरंत इसका पता लगा लेता है। उसका नाम अपने आप ही हट जाएगा।
विज्ञापन


तीन स्तर पर होगा सत्यापन

विजय कुमार ने बताया कि आवास का सत्यापन तीन स्तरों पर होगा। पहले स्तर पर एआई आधारित सत्यापन होगा। दूसरे चरण पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से और तीसरे स्तर पर ब्लॉक अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। केवल कच्चे आवास वाले लोगों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। सर्वे करने वाले कर्मचारी का बायोमीट्रिक सत्यापन और लाभार्थी का रेटिना स्कैन जरूरी किया गया है। इससे अन्य कोई कर्मचारी सर्वे नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों को नहीं भरना होगा कोई फार्म

गांवों में आवास विहीन परिवारों को आवेदन करने के लिए कोई फार्म नहीं भरना पड़ेगा। पहली बार योजना को कागज रहित किया गया है। जांच होने के बाद पात्र और अपात्र लोगों की सूची को पंचायत घर पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed