फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   After 56 days, district administration and Moon Beverage accepted the demand of farmers, ADM administration arrived to end the protest

Hapur News: 56 दिन बाद जिला प्रशासन व मून बेवरेज ने मानी किसानों की मांग, धरना खत्म कराने पहुंचे एडीएम प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
After 56 days, district administration and Moon Beverage accepted the demand of farmers, ADM administration arrived to end the protest
धौलाना। किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित किसान एवं बेरोजगार युवा अधिकार महापंचायत में क्षेत्रीय किसानों की उमडी भीड को देख पुलिस -प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। किसानों के बीच पहुंचे एडीएम प्रशासन संदीप कुमार ने किसानों की समस्याओं पर प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए मांगों को जायज़ मानते हुए कहा किसानों की समस्याएं जायज है।
विज्ञापन


उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। किसानों के बीच एडीएम प्रशासन संदीप कुमार ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए किसान और कंपनी के बीच आपसी समन्वय स्थापित होने से क्षेत्र विकास की राह पकड सकता है।जिला प्रशासन ने 56 दिन से लगातार किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में मून बेवरेज कंपनी की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी स्थानीय युवाओं को रोजगार में वरीयता के लिए बाध्य है । मून बेवरेज कंपनी के मानव संसाधन विकास के मुख्य प्रबंधक चन्द्र मोहन ने कहा कि क्षेत्रीय युवा सक्षम और शिक्षित हैं , योग्यता के आधार पर मून बेवरेज कंपनी कंपनी में वरीयता के आधार पर स्थाई व अस्थाई रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। स्थानीय युवाओं को 70त्न रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आई टी आई, डिप्लोमा और उच्च स्तरीय शिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी जल्द ही योग्यता के आधार पर बैच वाइज भर्ती शुरू करेगी। एडीएम प्रशासन संदीप कुमार ने
विज्ञापन


भूमाफियाओं द्वारा कंपनी को बेची गई सरकारी भूमि की की जांच हेतु टीम गठित करने की घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर सरकारी भूमि बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि मसूरी गुलावठी मार्ग औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों के भारी दबाव के चलते आए दिन सडक़ दुर्घटनाओं में क्षेत्र के लोग अपनी जान गवा रहे हैं उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से सडक़ के चौड़ीकरण कराए जाने की मांग रखी जिस पर विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने सडक़ के चौड़ीकरण कराए जाने की आवश्यकता प्रबल देते हुए कहा कि दिसंबर तक मार्ग के चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव कार्य योजना में शामिल कराया जाएगा और आगामी दोनों में सडक़ के मध्य डिवाइडर लगाकर मसूरी से गुलावठी तक सडक़ चौड़ी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पारपा के किसानों की मांग पर चकबंदी विभाग द्वारा 1 नवंबर को जिला प्रशासन के समक्ष खुली बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें ग्रामीणों के निर्णय के उपरांत चकबंदी कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। आवारा गोवंशों को पकडऩे और उन्हें शिफ्ट करने के लिए धौलाना तहसील क्षेत्र के पारपा, ककराना, खिचरा और हिडालपुर में अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। पारपा में ग्रामीणों की मांग पर गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग पूरी करने का आह्वान दिया गया। गन्ना भुगतान के लिए प्रशासन मिल प्रबंधन के साथ वार्ता कर किसानों का भुगतान करा रहा है। विद्युत विभाग ने किसानों की मांग पर कहा कि चेकिंग के दौरान घरों पर पहुंचने वाले कर्मियों के परिचय पत्र देखकर ही उन्हें चेकिंग करने दे अवैध उगाही का मामला सामने आने पर विभाग को सूचित करें। स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे ए सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि जनपद में डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सभी उपकेंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल में निशुल्क जांच और दवा उपलब्ध है। महापंचायत में विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन , निर्माणाधीन शीतल पर पदार्थ बनाने वाली कंपनी मून बेवरेज प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत वितरण निगम, स्वास्थ्य, चकबंदी विभाग, एन एच - 9 छिजारसी स्थित टोल टैक्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक,राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा, ब्रह्म सिंह राणा, अंशुल तोमर, दीपक सोम ,देवराज सिंह, कालूराम तोमर, विजय नागर ,राकेश शर्मा, देवेंद्र राघव ,अनिल कुशवाहा ,अखिल राजपूत, कल्लन तोमर ,हेम सिंह, राकेश राणा, प्रेमपाल सिंह तोमर राम अवतार सिसोदिया महेश तोमर ने विचार व्यक्त किए। पंचायत के दौरान एडीएम संदीप कुमार एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय एसडीम अनुराधा सिंह, एसडीएम , विद्युत वितरण निगम अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव, डॉ राकेश कुमार पीडब्ल्यूडी विभाग अधिशासी अभियंता नरेश कुमार , मून बेवरेज प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

-----देवेंद्र सिसोदिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed