फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Advocates beaten constable.

अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में सिपाही को पीटा

Tue, 24 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 24 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Advocates beaten constable.
एसडीएम कोर्ट में सिपाही को पीटा - फोटो : अमर उजाला

शांतिभंग के दो आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश करने आए हाफिजपुर थाने के एक सिपाही को अधिवक्ताओं ने पीट दिया। जिससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बाद में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। हाफिजपुर थाने का सिपाही सुनहरी लाल मंगलवार को गांव महमूदपुर के विजयपाल और वीरेंद्र को शांतिभंग की धारा में एसडीएम कोर्ट में पेश करने कचहरी आया था।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ता मौ. बिलाल ने वीरेंद्र की जमानत कराने के लिये जानकारी की। सिपाही ने कस्टडी में आरोपी से बात करने से मना किया तो कहासुनी हो गई। अधिवक्ता का आरोप है कि परिचय देने के बावजूद सिपाही ने अभद्रता की। इसी बीच अन्य अधिवक्ता पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं और सिपाही के बीच मारपीट और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

सिपाही और अधिवक्ता के बीच मारपीट की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। इसी बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शिशौदिया और सचिव रविंद्र निमेष के नेतृत्व में अधिवक्ता सत्यपाल सिंह तोमर, युसुफ कुरैशी, तेजपाल सिंह,

भोपाल सिंह शिशौदिया, नरेंद्र सिंह मान, सुनील अग्रवाल, खालिद खां, नवनीत गहलौत, परवेज, विजय चौहान आदि कोतवाली पहुंच गए। सीओ सिटी विशाल यादव, सीओ पिलखुवा शैलेंद्र सिंह राठौर भी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों ये बातचीत कीं।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बातचीत कीं, लेकिन सिपाही अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि उस पर मारपीट के लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।


कोतवाली में जब सिपाही को पीटने की सूचना फ्लैश हुई तो हाफिजपुर एसओ संजय यादव भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं से कहा कि अगर उनका सिपाही अधिवक्ता को दो थप्पड़ मार दे तो आपको कैसा लगेगा?

यह सुनकर अधिवक्ता तिलमिला गए और कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? सीओ ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। बाद में अधिवक्ता कोतवाली से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed