{"_id":"67b882209be7b43f5b0c2ac2","slug":"advocate-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120670-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचीं डीएम, वकीलों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचीं डीएम, वकीलों ने किया हंगामा
Fri, 21 Feb 2025 07:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन के वकील अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने जमकर हंगामा किया। कलक्ट्रेट में पहुंचे अधिवक्ताओं का ज्ञापन लेने डीएम कार्यालय के बाहर नहीं आईं तो अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौट आए। हापुड़ बार एसोसिएशन ने डीएम कोर्ट का अनिश्चित काल के लिए बहिष्कार की घोषणा की है।
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शुक्रवार को पूरे देश में अधिवक्ताओं की हड़ताल थी। इसके तहत हापुड़ बार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में वकील इसके विरोध में कचहरी प्रांगण में एकत्र हुए और नारेबाजी की। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता बाइकों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे।
डीएम को ज्ञापन देने पर अधिवक्ता बिगड़ी बात--
नारेबाजी के बाद अधिवक्ताओं ने डीएम प्रेरणा शर्मा को ज्ञापन देने की बात कही। बताया जा रहा है कि उस समय डीएम किसी से मुलाकात कर रही थीं। उन्होंने कुछ देर बाद पांच अधिवक्ताओं को अंदर कार्यालय में आकर ज्ञापन देने के लिए कहा। इसी बात पर अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। डीएम के मौके पर न आने पर अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 द्वारा जो संशोधन किया गया है, उसका अधिवक्ताओं की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा है। जिसके विरोध में अधिवक्ता राष्ट्रपति के लिए डीएम को ज्ञापन देने के लिए उनके कार्यालय पर पहुंचे थे। लेकिन वह ज्ञापन लेने के लिए नहीं आईं, जिसका अधिवक्ता विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा डीएम न्यायालय का पूर्ण रूप से अनिश्चित काल के लिए बहिष्कार कर दिया गया है। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित पांच अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा और जिलाधिकारी की शिकायत करते हुए उसे जनपद से हटाने की मांग करेगा।
उन्होंने बताया कि संशोधन बिल अधिवक्ताओं के अधिकारों के हितों के खिलाफ है। इससे अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन होगा तथा अधिवक्ता स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करके वादकारियों को न्याय नहीं दिला पाएंगे। इसको लेकर उनके द्वारा देश के राष्ट्रपति को डाक के द्वारा ज्ञापन भेजा गया है।
इस अवसर पर भोपाल सिसौदिया, अंकित त्यागी, अंकित शर्मा, मोनिका सिद्धू, कुलदीप, हेमंत त्यागी, यतीश शर्मा, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शुक्रवार को पूरे देश में अधिवक्ताओं की हड़ताल थी। इसके तहत हापुड़ बार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में वकील इसके विरोध में कचहरी प्रांगण में एकत्र हुए और नारेबाजी की। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता बाइकों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने पर अधिवक्ता बिगड़ी बात