{"_id":"678fd4204e53aeeece080277","slug":"adhar-sewa-centre-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119452-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला मुख्यालय परिसर में खुला आधार सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला मुख्यालय परिसर में खुला आधार सेवा केंद्र
Tue, 21 Jan 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में मंगलवार को आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। डीएम प्रेरणा शर्मा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र का सबसे अधिक लाभ आनंद विहार, प्रीत विहार और आसपास क्षेत्र के वासियों को सबसे अधिक मिलेगा। हालांकि, कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने आधार कार्ड में संशोधन आदि भी करा सकेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में सीएससी की ओर से यह आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड को लेकर लोगों की बहुत अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए जगह-जगह सीएचसी की ओर से केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे बैंकों और डाकखाने में लोगों की लंबी लाइनें न लगें। इस आधार सेवा केंद्र में आम जनमानस अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित आधार सेवा केंद्र में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के नए आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।
इस दाैरान एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु, डिप्टी कलक्टर इला प्रकाश, जिला सांख्यिकी अधिकारी रविंद्र यादव, जिला प्रबंधक सीएससी जितेंद्र सिंह यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।