फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   acuused loot from student

Hapur News: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से बदमाशों ने लूटे कुंडल

Thu, 02 Nov 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 02 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
acuused loot from student
पिलखुवा। मोनाड विश्वविद्यालय से पढ़कर घर जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन कौर को दो बदमाशों ने तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर सोने के कुंडल लूट लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमरोहा निवासी सिमरन कौर हापुड़ के कैली गांव स्थित अपनी बुआ के पास रहकर कस्तला कासमाबाद स्थित मोनाड विश्व विद्यालय में पढ़ती है। सिमरन बीएससी की छात्रा है। सिमरन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह विश्वविद्यालय से घर जा रही थी। कस्तला कासमाबाद मार्ग पर दो युवकों ने उसे रोका और तमंचा दिखाकर डरा दिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर कानों के कुंडल लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद छात्रा ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा द्वारा चौकी पर मौखिक सूचना दी गई, अभी तक इस बाबत थाने में तहरीर नहीं आई है। जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed