फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused take oath for avoid crime

Hapur News: 207 आरोपियों ने खाई कसम, बोले- अब नहीं करेंगे अपराध

Tue, 30 Sep 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
accused take oath for avoid crime
हापुड़। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराध से जुड़े 207 आरोपियों ने शपथ ली और संकल्प लिया कि अब वे किसी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नवरात्र में ही मिशन शक्ति 5.0 को शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस टीम गांवों, मोहल्लों, स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। पूरे जिले की पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया था कि पिछले पांच साल में जो अपराधी शामिल रहे हैं। उनको पकड़कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

अभियान के तहत मंगलवार को पूरे जिले के थानों से कुल 207 आराेपियों को पकड़कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसमें हापुड़ नगर से 22, हापुड़ देहात से 15, बाबूगढ़ से 34, पिलखुवा से 38, धौलाना से 16, कपूरपुर से 13, हाफिजपुर से 13, गढ़मुक्तेश्वर से 38, सिंभावली से 10 और बहादुरगढ़ थाने से 8 आरोपियों को बुलाया गया। पुलिस लाइन में सभी अपराधियों को शपथ दिलाई गई। सभी आरोपियों ने संकल्प लिया है कि वह अब किसी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों पर यह कार्रवाई की है, वह छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शामिल रहे हैं और फिलहाल जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed