{"_id":"6602f7b0b380dba7e800946e","slug":"accused-attack-on-two-brothers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109021-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो भाइयों पर लोहे की रॉड व चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो भाइयों पर लोहे की रॉड व चाकू से हमला
Tue, 26 Mar 2024 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह रोड पर कुछ लोगों ने दो सगे भाईयों पर लोहे की रॉड व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला अलीनगर निवासी वसीम ने बताया कि उसके भाई नदीम ने छह लाख रुपये खर्च कर आरोपी साजिद निवासी ईदगाह रोड के साथ ई-रिक्शा की दुकान साझे में की थी। आरोपी दो माह से नदीम को दुकान का हिसाब नहीं दे रहा था, वहीं दुकान पर लगे बोर्ड से भी उसका नाम हटा दिया। 24 मार्च को नदीम ने आरोपी से अपने रुपये देने की मांग की। इस पर आरोपी साजिद, जुनैद व जाहिद ने लोहे की रॉड व डंडों से नदीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसके दूसरे भाई सलीम ने नदीम को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी साजिद ने नदीम के सिर में चाकू से हमला कर दिया। इसमें सलीम गंभीर घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर साजिद, जुनैद व जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।