फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of luring someone into marriage by concealing one's religion.

Hapur News: धर्म छिपाकर शादी करने का झांसा देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accusation of luring someone into marriage by concealing one's religion.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रेलवे गेटमैन पर धर्म छिपा शादी करने का झांसा देने, शारीरिक शोषण करने और अपने दोस्त से उनकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अब महिला की शादी होने के बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने क्वार्टर पर बुलाकर उनके पति को भी पीटा। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उनकी छह वर्ष पहले शादी हो चुकी है। वह अपने पति व बच्चों के साथ मोहल्ले में रह रही हैं। शादी से पहले उनकी रेलवे फाटक पर कार्यरत एक गेटमैन से जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उन्हें शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान अपने एक दोस्त से उनके फोटो व वीडियो भी बनवा ली।
कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि युवक हिंदू नहीं है। उन्होंने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी दौरान उनकी शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी ज्ञानंजय सिंह महिला जिस युवक पर आरोपी लगा रही हैं, उस युवक ने पांच जुलाई को महिला के पति समेत दो लोगों पर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed