{"_id":"6a678cd483ed2fcada0ac2c4","slug":"accusation-of-attempting-to-burn-a-woman-after-harassing-her-for-dowry-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145611-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर जलाने का प्रयास करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर जलाने का प्रयास करने का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। गांव तिगरी निवासी व्यक्ति ने अपनी विवाहिता बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पिटाई करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
गांव तिगरी निवासी विजयपाल ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गौतमबुद्धनगर जनपद निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। उनका आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही बेटी के ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने पर आरोपी उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज कर पिटाई करते थे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बेटी के पुत्री को जन्म देने के बाद उनका उत्पीड़न और बढ़ गया।
विज्ञापन
18 जुलाई को आरोपियों ने उनकी बेटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। किसी तरह उसने शोर मचाकर अपनी जान बचाई और फोन पर मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले आए। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।