फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accident on highway

Hapur News: हाईवे पर पलटा आम से भरा मिनी ट्रक, चालक घायल

Wed, 10 Jul 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 10 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
accident on highway
पिलखुवा। हाईवे-9 पर मंगलवार देर शाम आम से भरे मिनी ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लगभग दस मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस और एप्को चेतक कंपनी के कर्मियों ने जेसीबी से मिनी ट्रक को सीधा कराकर यातायात व्यवस्था का बहाल कराया।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी फैजान ने बताया कि वह मिनी ट्रक चालक है। मंगलवार की देर शाम किठौर स्थित बाग से ट्रक में आम भरकर दिल्ली मंडी बेचने के लिए लेकर जा रहा था। हाईवे-9 स्थित एलिवेटेड रोड पर आरआर इंटर कॉलेज के सामने ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक कंपनी के कर्मियों एवं पुलिस ने जेसीबी की मद्द से ट्रक को सीधा कराकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
विज्ञापन


एप्को चेतक कंपनी के महाप्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि मिनी ट्रक पलटने के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया था। जिसे कर्मियों ने मौके पर पहुंच जेसीबी की मद्द से ट्रक को सीधा कराकर यातायात व्यवस्था को बहाल करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed