फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   aap sansad sanjay singh support lawyers

काले कोट से न टकराएं, सरकार का चेहरा काला कर देंगे : संजय सिंह

Mon, 04 Sep 2023 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
aap sansad sanjay singh support lawyers
हापुड़। हापुड़ में शासन-प्रशासन ने जुल्म और ज्यादती की सारी इंतहा ही पार कर दी। पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बरता पूर्ण लाठी बरसाई गई है। लेकिन काले कोट से टकराने का काम न करें, वरना यह काला कोट पहनने वाले लोग सरकार का ही चेहरा काला कर देंगे। यह बात आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने हापुड़ पहुंचकर वकीलों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कही।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि पुलिस वालों के जुल्म से पीड़ित तथा गुंडे माफियाओं के आतंक से पीड़ित व्यक्ति अदालत में वकील के पास आता है। जब इन न्याय दिलाने वालों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा बर्बरता द्वारा पीटा जाए तो समझा जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था क्या है। उन्होंने कहा कि वकीलों द्वारा की जा रही मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह बहाल हो गए तो आगामी सत्र में वकीलों के इस मामले को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, अधिवक्ता सोमवार को भी पुलिस के खिलाफ कचहरी गेट पर धरने पर बैठे और अपनी मांगों को लेकर एडीएम को मुख्यमंत्री के लिए प्रेषित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाठक ने कहा कि आंदोलन को देश भर से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक वह हापुड़ में रहकर आंदोलन को समर्थन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार को भारतीय किसान यूनियन, सहित कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश भर की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता भी यहां पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक यह आंदोलन किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed