फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A youth was duped of Rs 3.12 lakh on the pretext of getting a franchise

Hapur News: फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर युवक से 3.12 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 3.12 lakh on the pretext of getting a franchise
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी रोहित त्यागी से फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस से शिकायत की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रोहित त्यागी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट पर फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन अपना विवरण अंकित किया था। इसके बाद दो अनजान नंबरों से उनके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग सिंह चौहान बताया था। वर्तमान में व्यक्ति ने अपने आपको को इंस्टाकट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत बताया था।
विज्ञापन

व्यक्ति ने कंपनी का विवरण उनकी ईमेल पर भेजा था और आगे की प्रक्रिया के लिए पेन कार्ड, आधार, बिजली का बिल आदि मास्टर फ्रेंचाइजी नाम पर 34800 रुपये जमा करने की बात उनसे कही थी। 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने अपने बैंक खाते से व्यक्ति द्वारा बताए गए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से दस से 12 लोगों की नियुक्ति करने की बात उनसे कही थी। इस पर उन्होंने लोगों को विवरण व्यक्ति को ईमेल के माध्यम से भेज दिया था। व्यक्ति ने इंटरव्यू व वेरिफिकेशन के लिए दो नंबरों से उन्हें कॉल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मई 2025 को व्यक्ति ने ईमेल पर ऑफिस का सेटअप तैयार करने के लिए 1.96 लाख रुपये की मांग उनसे की थी। 13 मई को व्यक्ति के बताए गए बैंक खाते में उन्होंने रुपये ट्रांसफर दिए थे। इसके बाद व्यक्ति ने 26 मई को ईमेल के जरिए ऑफिस व डिलीवरी के सामान का बीमा कराने के लिए 80 हजार रुपये उनसे भेजने के लिए कहा था। 30 मई को उन्होंने व्यक्ति के बताए गए बैंक खाते में रुपये जमा करा दिए थे। छह जून को सामान न पहुंचने पर उन्होंने व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था, लेकिन सभी नंबर बंद जा रहे थे। जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबरों के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed