{"_id":"696b5b05f3e86e580303e503","slug":"a-young-man-was-murdered-while-sleeping-at-home-his-body-was-found-lying-on-the-bed-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में सो रहे युवक की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में सो रहे युवक की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 17 Jan 2026 03:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा मिला। युवक के गले पर निशान हैं, आशंका है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आमिर उर्फ डैनी (23 वर्ष) पुत्र आकिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आमिर शुक्रवार रात घर पर अकेला था। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। काफी कोशिशों के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।