फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man walking outside his house was beaten with a brick and became unconscious

Hapur News: घर के बाहर टहल रहे युवक को ईंट से पीटा, बेहोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man walking outside his house was beaten with a brick and became unconscious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में घर के सामने टहल रहे एक युवक पर गांव के ही रहने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ हमला कर, चेहरे पर ईंट का वार होने से पीडि़त बेहोश हो गया। चेहरे के साथ ही जबड़ा व दांतों में भी काफी नुकसान हुआ है। घायल को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव काठीखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार बीती 25 नवंबर की रात अपने घर के सामने टहल रहा था। तभी अचानक सेगांव का रहने वाले विक्की ने अपने अज्ञात साथियों के साथ सुरेंद्र कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। सुरेंद्र के चेहरे पर ईंट से प्रहार कर दिया। ईंट लगते ही उसका चेहरा फट गया। जबकि उसका जबड़ा व दांतों में भी गंभीर चोट गल गई।
विज्ञापन


जिसके बाद पीडि़त बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पीडि़त का शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त के भाई अंकुश कुमार ने एक नामजद और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed