फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man on a bike returning home after offering namaz was beaten with sticks and punches, injuring him.

Hapur News: नमाज पढ़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डंडे व पंच से पीटा, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man on a bike returning home after offering namaz was beaten with sticks and punches, injuring him.
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी समीर ने गांव के ही कुछ युवकों पर नवाज पढ़कर लौटते समय गांव स्थित स्कूल के पीछे उसके साथ डंडे व पंचों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि आरोपी के पिता का आरोप है कि वह सावन में कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। तभी से मुस्लिम परिवार उससे रंजिश रख रहे हैं।
विज्ञापन

समीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी की रात करीब नौ बजे वह गांव बृजनाथपुर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के रास्ते पर स्थित स्कूल के पीछे पहुंचने पर बाइक सवार गांव के ही अनस, फरदीन व शिवम ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे डंडे, पंच व लोहे के कड़े से जमकर पीटा और घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


उधर, आरोपी फरदीन के पिता मईनुद्दीन ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनकी एक पुत्री व दो पुत्र दिव्यांग हैं। बच्चों के लिए मन्नत मांगते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाकर महाशिवरात्रि पर उन्होंने गांव स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया था। इसके बाद उनके गांव के ही कुछ मुस्लिम परिवार उनसे रंजिश मानते आ रहे हैं। 23 फरवरी की रात करीब आठ बजे उनका पुत्र फरदीन मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के ही दो युवकों ने उनके पुत्र को बचाया था। उनका पुत्र रिपोर्ट लिखाने मंगलवार को थाने पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा उनके पुत्र फरदीन व अनस का शांतिभंग में चालान कर दिया था। उन्होंने एसडीएम न्यायालय से अपने पुत्र की जमानत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित समीर की तहरीर पर अनस, फरदीन व शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित मईनुद्दीन की शिकायत की भी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। दोनों मामलों में जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed