{"_id":"595125174f1c1b14248b48f7","slug":"a-woman-falling-from-the-roof-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में घर की छत से गिरी युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में घर की छत से गिरी युवती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बंदरों का आतंक नहीं थम रहा है। सोमवार शाम घर की छत पर रसोई में खाना बना रही युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले से बचने के चक्कर में युवती घर के छत से अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने युवती को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सोमवार शाम मोहल्ला घास मंडी में डोली (23) घर की छत पर बनी रसोई में खाना बना रही थी। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने रसोई घुस गए और युवती को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
हमले से बचने के चक्कर में युवती इधर उधर भागी तो अचानक वह घर की छत से नीचे गिर गई। इससे हड़कंप मचए गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े और युवती के लेकर नजदीक के अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। रोजाना बंदर बच्चों को काटकर घायल कर रहे हैं और पालिका आंख मूंदकर बैठी है। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। उधर, पालिका ईओ हेमराज ने बताया कि बंदरों को जल्द पकड़वाया जाएगा।