फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A pack of dogs injured a child riding a bicycle in Hapur

Hapur Dog Attack: कुत्तों के झुंड का मासूम पर अटैक, 5 मिनट तक नोंचते रहे मांस; हालत गंभीर

Tue, 13 Jun 2023 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:59 PM IST
सार

हापुड़ में साइकिल चला रहे बच्चे पर कुत्तों ने झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। आठ जगह से मांस नोंच खाया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को किसी तरह से बचा लिया।

विज्ञापन
A pack of dogs injured a child riding a bicycle in Hapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शहर के पॉश इलाके फ्रीगंज रोड पर देवी मंदिर के पास साइकिल चला रहे मासूम को कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला बोल दिया। जमीन पर गिराकर कुत्ते करीब पांच मिनट उसे नोंचते रहे। सुबह सैर पर निकलने लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया। बच्चे के शरीर पर आठ जगह गहरे जख्म आए हैं। 

विज्ञापन

चश्मदीद ने सुनाई हादसे की कहानी
मोहल्ला रामगंज निवासी रविंद्र त्यागी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र देवांश त्यागी रेलवे रोड पर साइकिल चला रहा था। देवी मंदिर के सामने खाली पड़े प्लॉट में खूंखार कुत्तों का झुंड रहता है, जो लोगों के पीछे दौड़ पड़ता है। सोमवार सुबह देवांश पर इन कुत्तों ने हमला कर दिया। साइकिल से गिरकर देवांश चिल्लाता रहा, कुत्तों ने उसे आठ स्थानों पर नोंचा। कमर का मांस तक निकाल दिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में किया भर्ती
रविंद्र त्यागी ने बताया कि रामगंज से मोर कोठी और पटेलनगर से पंजाबी कॉलोनी के बीच ऐसे बहुत से खूंखार कुत्ते हैं, जो बच्चों को देखते ही हमला करने को तैयार रहते हैं। देवांश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसका खून का बहाना नहीं रुक रहा है। हाफिजपुर क्षेत्र में भी दक्ष नाम के बच्चे को घर के बाहर ही कुत्तों ने घेर लिया। उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया, ग्रामीणों ने बच्चे को किसी तरह बचाया। इम्टौरी में आकाश को कुत्तों ने शिकार बनाया, उसे पांच से अधिक स्थानों पर काटा है। वहीं बुलंदशहर रोड निवासी आमिर पर भी कुत्ते झपट पड़े। उसने सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।

विज्ञापन

सात दिन में 2100 लोगों को बनाया शिकार
भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते कुत्ते खूंखार हो गए हैं। सात दिन के अंदर ही 2100 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया है। हापुड़ के सीएचसी, जिला अस्पताल, गढ़ सीएचसी, सिखैड़ा सीएचसी, धौलाना सीएचसी में लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

सात दिनों में टीकाकरण की स्थिति
तारीख             रैबीज के टीके लगे

12 जून             380
10 जून             352
नौ जून             325
आठ जून            297
सात जून            365
छह जून             302

सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में रैबीज की वैक्सीन भरपूर मात्रा में है। जिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी पर इसकी उपलब्धता है। कुत्ता, बंदर के काटने से घायल व्यक्ति अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इन दिनों वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed