फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A drunken policeman sitting in middle of road created ruckus

UP: बीच सड़क पर बैठा सिपाही... वीडियो बनाए जाने पर किया हंगामा, जानें क्यों आधे घंटे तक चलता रहा यह सब

Thu, 16 Oct 2025 09:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Oct 2025 09:28 PM IST
सार

वीडियो में चालक अपने-अपने वाहनों को सिपाही से बचाते हुए निकाल रहे थे। सिपाही के यह हंगामा करीब आधे घंटे से भी ज्यादा सड़क पर रहा। जानिए पूरा मामला-

विज्ञापन
A drunken policeman sitting in middle of road created ruckus
बीच सड़क पर सिपाही का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बुधवार की देर रात एक सिपाही ने नशे की हालत में बीच सड़क पर बैठकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक अपने-अपने वाहनों को सिपाही से बचाते हुए निकाल रहे थे। सिपाही के यह हंगामा करीब आधे घंटे से भी ज्यादा सड़क पर रहा। इसके अलावा मोदीनगर रोड पर एक ट्रक चालक की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सिपाही हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस में तैनात बताया जा रहा है। देर रात वीडियो में सिपाही नशे की हालत में दिल्ली रोड पर बीच सड़क में बैठ गया। यहां बैठकर सिपाही अपने कान पर मोबाइल फोन लगाकर किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इसी दौरान लोगों द्वारा वीडियो बनाये जाने पर उसने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के अनुसार, सिपाही ने बीच सड़क पर बैठकर करीब आधे घंटे से भी ज्यादा हंगामा किया। हंगामा करने वाला सिपाही हापुड़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं एक अन्य वीडियो में एक ट्रैफिक सिपाही और एक होमगार्ड एक ट्रक चालक के साथ पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जबकि ट्रक चालक चालान करने की मांग कर रहा था। यह वीडियो मोदीनगर रोड का बताया जा रहा है। 

यातायात सीओ राहुल यादव ने बताया कि वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि दूसरे मामले की भी जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed