{"_id":"68ff9f083488c870d10289f9","slug":"a-dog-bit-an-innocent-child-playing-outside-his-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132077-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुत्ते ने कई जगह काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुत्ते ने कई जगह काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाना। क्षेत्र के देहरा गांव में सोमवार को आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। बच्चे के पैरों और पीठ पर कई जगह काटने के निशान हैं।
देहरा गांव निवासी रिजवान ने बताया कि उनका बेटा असद सोमवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कुछ आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर किसी तरह कुत्ता भागा लेकिन तब तक बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो चुके थे। गांव में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के झुंड से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पर नियंत्रण पाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
धौलाना सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित मनोहर सिंह ने बताया कि अस्पताल में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन करीब 60 से 70 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्हें रेबीज के टीके लगाए जा रहे हैं।