फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A disabled person performed a stunt on boat in middle of Ganga

यूपी के दिव्यांगों को दीनू का खुला चैलेंज: ये करके दिखाओ और ले जाओ एक लाख 90 हजार कैश, Video में देखें चुनौती

Sun, 21 Dec 2025 07:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 07:08 PM IST
सार

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर नाविक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे दिव्यांग युवक के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
A disabled person performed a stunt on boat in middle of Ganga
दिव्यांग दीनू की तलाश में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगरी में मुख्य घाट के निकट दिव्यांग युवक ने एक लाख 90 रुपये की शर्त रखकर गंगा के बीच में चलती नाव की छत पर स्टंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घटना में दिव्यांग के साथ शामिल नाविक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

नाव की छत पर दीनू ने लगाए डिप्स 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में नाविक जितेंद्र और उसके साथ गंगा के तट पर मौजूद दिव्यांग युवक यूपी के सभी दिव्यांगों को उनकी तरह चलती नाव की छत पर चढ़कर स्टंट करने की खुली चुनौती देता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें दिव्यांग ने उसकी तरह स्टंट करने पर एक लाख 90 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। जिसके बाद नाविक जितेंद्र उसे नाव की छत पर बैठाकर गंगा की बीच धारा में ले गया। जहां दीनू नाम के दिव्यांग युवक ने चलती नाव की छत पर स्टंट करते हुए डिप्स लगाए। वहीं, साथी अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही दीनू की तलाश
इस दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा होने की भी संभावना बनी रही। लेकिन, दिव्यांग और उसके साथी रील बनाने के लिए बेखौफ होकर स्टंट करते रहे। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर नाविक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे दिव्यांग युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed