{"_id":"5873a75e4f1c1b1929ba8ff7","slug":"a-crook-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात तमंचा सहित एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात तमंचा सहित एक बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 09 Jan 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
एक बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उससे सात तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए शातिर ने बताया कि तमंचों को वह मेरठ सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही उसने बताया कि वह आसपास के क्षेत्रों में अवैध असलहा सप्लाई करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शातिर एक माह पूर्व ही जमानत पर छूटा है। सोमवार को एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि रविवार रात गढ़ पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बलवापुर की ओर से हाईवे पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार शातिर ने अपना नाम राजू खागी पुत्र रतन सिंह निवासी गांव बलवापुर उर्फ आलमगीरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर बताया है। पुलिस ने आरोपी के थैले की तलाशी ली तो उसमें सात तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह तमंचों को कम दामों पर खरीदकर मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक माह पूर्व ही वह एक मामले में जमानत पर छूटकर आया था। राजू खागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।