{"_id":"695aa03fdb1e5e5a850fbf35","slug":"a-canter-collided-from-behind-with-a-truck-moving-ahead-on-the-highway-driver-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135103-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकराई कैंटर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकराई कैंटर, चालक घायल
विज्ञापन
एनएच 9 पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। संवाद
हापुड़। थाना देहात के सामने एनएच-09 पर आगे जा रहे ट्रक से पीछे से एक कैंटर टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
जिला अलीगढ़ के गभाना टोल निवासी चालक प्रवीण शनिवार की देर रात करीब 12 बजे कैंटर में पाइप व अन्य सामान लादकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। एनएच-09 स्थित थाना देहात के सामने आगे जा रहे ट्रक से उसकी कैंटर टकरा गई। दुर्घटना में वह घायल होकर क्षतिग्रस्त कैंटर में फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से भाग गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक प्रवीण को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया था। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।