फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाजार बंद, सड़क पर व्यापारी

बाजार बंद, सड़क पर व्यापारी

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में और हमलावकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारी बाजार बंद कर सड़क पर उतरे। कई जगह बाजार दोपहर तक बंद रहे। उसके बाद धीरे-धीरे बाजार खुलते रहे। व्यापारियों ने जुलूस निकाले और कलक्ट्रेट -तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी ।
विज्ञापन

हापुड़ में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे व्यापारी बाजार बजाजा में एकत्र हुए। करीब ग्यारह बजे व्यापारियों का जुलूस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में कसेरठ बाजार, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां व्यापारी धरने पर बैठ गए।व्यापारियों ने एसडीएम केबी सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, रासुका के तहत कार्यवाही किए जाने, मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय अग्रवाल तेल वाले, प्रदेश मंत्री प्रभात अग्रवाल,बिजेंद्र पंसारी, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, आईआईए के अध्यक्ष अमन गुप्ता, अशोक बबली, जिला महामंत्री भारत भूषण सिंघल, ललित कुमार छावनी वाले, युवा के जिलाध्यक्ष पंकज मित्तल, सचिन जिंदल राजू पारिक, गोविंद अग्रवाल,विनीत दीवान, राकेश, ब्रजघाट के अध्यक्ष रवि चौधरी,आयुष सर्राष, सुनील जैन, कपिल एसएम, संजीव आड़ वाले, पदम नमक वाले, प्रमोद दीवान, अवध गोयल, सुधीर कुमार, विकास गौड़, ललित गर्ग, अनिल तोमर, संजीव जैन, प्रभाष जैन, विरेन्द्र पिल्लू, पवन शर्मा, सुमंत प्रसाद जैन, जितेंद्र जिम्मी, हंसराज जैन, विनोद गुप्ता, दीपक, योगेश विनीत शुभम, श्यामसुंदर गांधी, दिनेश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, मनोज, शिवशंकर, विनोद, किशोरीलाल सेठी, अंकुर लोहे वाले, पवन केडिया, सुर्दशन, अशोक भगत जी मौजूद थे।
विज्ञापन

पिलखुवा में बंद के दौरान सुबह साढ़े 9 बजे सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने में प्रवीन मित्तल, ललित मोदी, मनीष मित्तल, अंशु अग्रवाल, पंकज मित्तल, संतोष गोयल, पंकज गर्ग, मोहित बंसल, प्रमोद, प्रवीन और अभिषेक माहेश्वरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनिल गोयल, नगराध्यक्ष सुनील त्यागी, सतीश अग्रवाल, रवि चौधरी, सुरेन्द्र कबाड़ी, सुनील गोयल, ब्रिजेश गुप्ता, प्रदीप गोयल, उमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, नवीन शर्मा, उदयराज राणा, पंकज गोयल, देवकीनंदन, प्रिंस, संजीव गोयल, राहुल, राकेश, चमन खां, महेन्द्र गर्ग, गौरव मित्तल, गोलू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर जिला मुख्यालय का घेराव करने हापुड़ रवाना हो गए। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश दुकान और प्रतिष्ठान रोजमर्रा की भांति खुल गए, जिससे गढ़-ब्रजघाट समेत सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुटी, बहादुरगढ़ में व्यापारियों के बंद का असर मिलाजुला रहा।

यह हमला बनवारी लाल कंछल पर नहीं बल्कि प्रदेश के 2.50 करोड़ व्यापारियों पर हुआ है। व्यापारी मजबूती से इस लड़ाई को लड़ेंगे।
नरेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष

सरकार जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारियों का सम्मान वापस नहीं मिलता आंदोलन जोरशोर से चलाया जाएगा।
जितेंद्र गोयल,जिलाध्यक्ष, व्यापार प्रतिनिधि मंडल

वर्षों बाद फिर दिखाई दी व्यापार मंडल में धार
हापुड़। शहर में करीब एक दशक बाद व्यापार मंडल में मजबूती दिखाई दी। जुलूस में बड़ी संख्या में व्यापारियों को देख व्यापारी नेता गदगद थे। हापुड़ के व्यापार मंडल का प्रदेश में किसी समय अपना अलग वजूद हुआ करता था। यहां व्यापारियों के कई बड़े आंदोलन हुए। करीब 12 साल पहले दुग्ध व्यवसायी की हत्या के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने तत्कालीन जिलाधिकारी संतोष यादव की गाड़ी में आग लगा दी थी और कोतवाली पर पथराव कर जाम लगा दिया था। चब कई व्यापारी नामजद हुए और उनकी गिरफ्तारी भी हुई । इसके बाद से व्यापार मंडल काफी ठंडा हो गया था। ऐसा नहीं है कि व्यापारियों ने उसके बाद कोई आंदोलन न किया हो लेकिन उतनी भीड़ और गर्मजोशी नहीं देखने को मिलती थी।

भाजपाइयों ने समर्थन दिया
हापुड़। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य राजेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला महामंत्री विनोद गुप्ता ने भी व्यापारियों के जुलूस में भाग लेकर समर्थन दिया।
कई व्यापारी नेता गायब रहे
हापुड़। व्यापारियों के जुलूस में कई व्यापारी नेता गायब रहे जो आए दिन व्यापारी हितों की बात करते अखबारों के दफ्तरों और सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटते रहते है, वह प्रदर्शन के दौरान दिखाई नहीं दिए।

पलटा रिक्शा, भाजपा नेता घायल
हापुड़। भाजपा नेता प्रवीन सेठी व्यापारियों के जुलूस में रिक्शा में खड़े होकर माइक से नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट पहुंचने पर रिक्शा पलट गया और प्रवीन सेठी घायल हो गए। घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जुलूस के साथ बढ़ा काफिला
हापुड़। व्यापारियों का जुलूस जिस बाजार में जाता वहां के व्यापारी जुलूस में शामिल होते रहे। व्यापारी नेता भी माइक से बार-बार यही कह रहे थे कि कोई भी बीच में से वापस न जाए। कलेक्ट्रेट तक सभी पहुंचे।


मुस्तैद रही पुलिस
हापुड़। व्यापारियों के जुलूस और बाजार बंद के आह्वान को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव व्यापारियों के जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दमकल गाड़ी को अतरपुरा चौपला पर खड़ा किया गया था। जुलूस के दौरान भी पुलिसकर्मी व्यापारियों के साथ चले और हर जगह व्यवस्था बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed