{"_id":"112-41912","slug":"Hapur-41912-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली और ब्रजनाथपुर मिलें जल्द करें भुगतान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली और ब्रजनाथपुर मिलें जल्द करें भुगतान : डीएम
Hapur
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिलाधिकारी अजय यादव ने सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बकाया भुगतान जल्द करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए चीनी बेचते ही भुगतान किसानों को किया जाए।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में गन्ना बकाया को लेकर मिल प्रबंधकों के साथ प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल पर करीब 81 करोड़ और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर अभी भी करीब 31 करोड़ का बकाया है। यह स्थिति किसी भी हालत में अच्छी नहीं है।