फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फिर जाम से जूझा शहर

फिर जाम से जूझा शहर

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। यातायात माह के दौरान भी शहर में जाम आम बात हो गया है। मंगलवार शाम चार बजे शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर भीषण जाम से वाहन चालकों को सर्दी में भी पसीने छूट गए। इस बार जाम का कारण चौराहे के पास अतिक्रमण और वाहनों का दबाव रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार शाम करीब चार बजे से शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते इस मार्ग पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में इस मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसके चलते दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड पर भी जाम जैसे हालात बन गए और वाहन रेंगते रहे। इस दौरान वाहन चालक गंतव्य तक पहुंचने के लिए लिंक रोड से निकलने की चेष्टा करते दिखे। तहसील चौपला पर जाम के कारण गढ़-दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार आर्य समाज तक पहुंच गई। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि इन दिनों यातायात माह चल रहा है। ऐसे में जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


बनाए गए 150 ग्रीन कार्ड
हापुड़। यातायात माह के दौरान पुलिस ने बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में ग्रीन कार्ड शिविर का आयोजन किया। इसमें 150 चालकों को ग्रीन कार्ड बनाए गए। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 64 वाहनों के चालान काटे गए। इनसे जुर्माने के तौर पर 3850 रुपये वसूले गए। मंगलवार को यातायात पुलिस के एएसआई योगेंद्र कुमार नैन व अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से 150 लोगों के ग्रीन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed