फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हटी बाधा, शुरू होगा लालपुर पुल का काम

हटी बाधा, शुरू होगा लालपुर पुल का काम

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । लालपुर गांव में काली नदी पर बन रहे पुल में मुआवजे की रार जल्द ही खत्म होने वाली है। शासन ने लालपुर और बागडपुर के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को नए रेट के अनुसार मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। पहले ग्रामीणों को 12 लाख रुपये पक्का बीघा दिया जा रहा था। नये नियम के मुताबिक अब ग्रामीणों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा और जल्द ही रुके पुल की सड़क बनने का काम भी शुरू कराया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गांव जाकर सर्वे कर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में लालपुर गांव से गुजर रही काली नदी पर एक दर्जन गांव के लोगों को सहूलियत देने के लिए लोक निर्माण विभाग और सेतू निगम ने चार करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। पुल पर सड़क और उसके निर्माण का कार्य एक साल के भीतर पूरा करना था और ग्रामीणों के लिए इस मार्ग को खोला जाना था। पुल का निर्माण तो एक वर्ष के भीतर पूरा हो गया,लेकिन सड़क के लिए लालपुर और बागड़पुर के किसानों ने कम मुआवजे की बात कहकर सड़क बनने नहीं दी।
विज्ञापन

परिणामस्वरूप करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को अधिक दूरी तय कर शहर आना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुआवजे की उचित दर तय करने की मांग को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया था। अब शासन ने ग्रामीणों की बढ़े मुआवजे की मांग को स्वीकार कर लिया है। बताया गया है कि ग्रामीणों को पहले 12 लाख का पक्का बीघा का रेट दिया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब शासन ने मुआवजे को सर्किल रेट से चार गुना देने का निर्णय लिया है। लालपुर के प्रधान श्यौपाल सिंह ने बताया कि गत दिनों लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने बढ़े मुआवजे की धनराशि के बारे में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को गांव में लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीम पहुंची, जिन्होंने पुल के पास आ रही जमीन के मलिकों से वार्ता की है। साथ ही जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंभावली में हाईवे किनारे बनेगा थाना
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली की सरकारी भूमि में जल्द ही थाने का निर्माण होगा। इसके लिए हाईवे किनारे भूमि का चयन कर लिया गया है। बुधवार को एसडीएम और डीएसपी ने भूमि का निरीक्षण कर निर्माण की हरी झंडी प्रदान की। बता दें कि करीब चार दशक पहले सिंभावली को गढ़ कोतवाली से अलग कर पुलिस महकमे ने वहां थाना बनाया था, परंतु िंभावली थाना शुगर मिल की भूमि में चल रहा था। शुगर मिल प्रबंधन ने करीब तीन माह पहले अपनी निजी जरूरत का उल्लेख कर एसपी हापुड़ को पत्र भेज बिल्डिंग को खाली करने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे पुराने कोल्ड स्टोर के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि की जांच पड़ताल कराकर राजस्व टीम से पैमाइश करा दी है।

विकास भवन निर्माण के लिए मिला धन, जल्द शुरू होगा कार्य
हापुड़। दिल्ली रोड पर विकास भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को निर्माण एजेंसी को दो करोड़ रुपये की प्रथम किश्त भुगतान कर दी जाएगी। वहीं, भूमि पूजन की तिथि भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है। जिले में कलेक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस कार्यालय के लिए दिल्ली रोड पर यूपी एग्रो की 6.7025 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया था। जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।


शासन से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गया है। पुल की सड़क बनने का तो यह कार्य बहुत जल्द शुरू करा दिया जाएगा। - रविदत्त,अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed