फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रात में नहीं जा सकेंगे मेला स्थल

रात में नहीं जा सकेंगे मेला स्थल

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गजरौला में तिगरी, गढ़ में खादर और ब्रजघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले में जाना हो जो दिन के उजाले में ही जाएं। रात को मेला स्थल पर नहीं जाने दिया जाएगा। इस आशय का निर्णय सोमवार को गंगा मेला स्थल में हापुड़ और अमरोहा जिले के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने घंटेभर के मंथन के बाद लिया। सफल आयोजन के लिए पहली बार साझा रणनीति तैयार कर अफसरों ने हाईवे को जाम की गिरफ्त में आने से बचाव के लिए तमाम सुझाव दिए। इसमें जाम लगने पर डायवर्जन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय प्रमुख रहा।
विज्ञापन

गढ़ खादर मेला स्थल पर बनाई रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे हापुड़ डीएम अजय कुमार यादव, एसपी आरपी पांडेय, अमरोहा डीएम वेदप्रकाश और एसपी अनिल कुमार के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। इसमें दोनों जिलों के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने हाईवे पर रूट डायवर्जन का सख्ती के साथ पालन कराने को लेकर साझा रणनीति बनाकर उस पर अमल करने पर विशेष जोर दिया। 4 नवंबर के प्रारंभ होने वाले रूट डायवर्जन के पालन में कोई भी लापरवाही अथवा खामी सामने आने पर पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है।तय किया कि हाईवे पर ट्रैफिक प्रेशर पर लगातार नजर रखी जाएगी। अगर जाम की आशंका हुई तो काफी पहले से वाहनों को रोककर ट्रैफिक लोड कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मेलों में होने वाली अनहोनी, लूटपाट, अग्निकांड, भगदड़ और गंगा में डूबने से होने वाली वारदातों की रोकथाम को व्यापक स्तर पर संयुक्त कार्रवाई करने की रूपरेखा भी तैयार की गई है। एसपी अमरोहा ने मेले में आने वालों की जांच का प्रस्ताव रखा, ताकि मेला स्थल पर असलाह और शराब न पहुंच पाए। इसके अलावा रात के अंधेरे के दौरान नाव में सवार होकर खादर और तिगरी मेलों में आने जाने पर सख्ती के साथ रोक लगा दी गई है। मीटिंग में सीडीओ कुणाल सिल्कू, एएसपी राम नयन यादव, एडीएम एसपी पटेल, मेलाधिकारी शमशाद हुसैन, मेला सीओ शील कुमार, अमरोहा से सीडीओ शिवकुमार मिश्रा, जिला पंचायत अधिकारी फरहत अली और इंजीनियर नरेश सक्सेना भी मौजूद रहे। संबंधित ...पेज-4 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed