{"_id":"112-40969","slug":"Hapur-40969-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर जाम से हलाकान रहे चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर जाम से हलाकान रहे चालक
Hapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। अतिक्रमण और त्योहारों के चलते एनएच-24 पर पिलखुवा बस स्टैंड के पास रविवार दिनभर में वाहन रेंगते रहे। इसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। बता दें कि बस स्टैंड पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम आम बात हो गया है। लेकिन रविवार को त्योहारों के चलते सुबह 11 से 12 बजे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इसके बाद फिर शाम 3 से 5 बजे तक हाईवे पर भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान कई रोडरेज की घटनाएं भी हुई। कोतवाल का कहना है कि त्योहारों के सीजन में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस कारण जाम लग गया।
विज्ञापन