{"_id":"112-40967","slug":"Hapur-40967-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिटलर की तरह काम कर रहे नरेंद्र मोदीः आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिटलर की तरह काम कर रहे नरेंद्र मोदीः आजम
Hapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। काबीना मंत्री आजम खां ने केंद्र सरकार पर निशाना साधकर पीएम मोदी को हिटलर की संज्ञा दे महिला-बच्चों समेत निर्दोषों का कातिल बताया।
प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां रविवार को गढ़ के गांव नानपुर में डॉ.यूनुस खां की नर्सरी का शुभारंभ करने पहुंचे। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में नफरत का जहर घोलकर केंद्र की सत्ता तो हथिया ली है परंतु सरकार के पूरी तरह फेल होने से जनता की उम्मीदें ध्वस्त हो गई हैं। सभी वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। युवा वर्ग को कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है, विकास की रफ्तार थम चुकी है और महंगाई की मार घटने की बजाए कहीं अधिक हो गई है।
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान पर व्यंग कसते हुए कहा कि लंबी-चौड़ी झाड़ू हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने से गंदगी दूर होनी संभव नहीं है, क्योंकि इसके लिए हर किसी को राष्ट्रपिता बापू के आदर्शों पर चलकर सफाई का संकल्प लेकर उस पर अमल भी करना होगा। आजम खां ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी हिटलर की तर्ज पर काम कर रहे हैं, जो गुजरात में महिला-बच्चों समेत सैकड़ों निर्दोषों की हत्या तक करा चुके हैं। एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, सपा जिला महासचिव साजिद चौधरी हाजी कामिल खां, प्रधान पति मनोज फौजी, डॉ.महर आलम खान, श्रीचंद समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विधायक को मंत्री बनाने की मांग
सपा जिला महासचिव साजिद चौधरी, शहराध्यक्ष शहजाद खां और पूर्व विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष नरेश गुर्जर के नेतृत्व में दिनेश गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, छोटे खां, पालिका सदस्य डॉ.शमशाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रुपेश पंडित, हाफिज बदरुद्दीन, पूर्व पालिका सदस्य शाहनवाज कुरैशी ने आजम खां को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से सदियों से उपेक्षित गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी के चहुमुखी विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक मदन चौहान को मंत्री बनवाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
गंगा मेले पर बदला आजम का सुर
गढ़ खादर में हर साल लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से जुड़े सवाल उठने पर कैबिनेट मंत्री का सुर बदल गया। मेले के लिए शासन से अनुदान न मिलने और मेला मानचित्र में स्थान न मिल पाने का जिक्र करने पर आजम खां ने सच्चाई से पूरी तरह मुंह मोड़कर जवाब दिया कि मेला आयोजन में सरकारी स्तर से लगातार अनुदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गढ़ खादर मेले को मेला मानचित्र में स्थान दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक मदन चौहान लगातार मांग उठा रहे हैं। शासन स्तर पर इस मामले में संजीदगी के साथ कवायद चल रही है।
शाहजहांपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का मिला आश्वासन
लोगों ने पड़ोसी मेरठ के गांव शाहजहांपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग भी रखी। इस पर काबीना मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर शासन स्तर से जुड़े मानक पूरे होंगे तो फिर शाहजहांपुर को बहुत जल्द नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर शहरी तर्ज पर विकास कराया जाएगा।