{"_id":"112-40906","slug":"Hapur-40906-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध में भाइयों को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध में भाइयों को चाकू घोंपा
Hapur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। दीपावली के दिन एक नर्स से छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने विरोध करने पर दो सगे भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना इस्लाम नगर में बृहस्पतिवार शाम हुई। चार युवक एक नर्स को अकेला पाकर सरेराह छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों भाइयों ने देखा तो वह नर्स के बचाव में आ गए। इसी से गुस्साए युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में दो लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। देर शाम पुलिस ने दबिश देकर उनमें से एक को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
बृहस्पतिवार शाम 5 बजे मोहल्ला छीपीबाड़ा निवासी सगे भाई प्रदीप शर्मा और अनुराग शर्मा इस्लाम नगर में दिवाली की बधाई देने मिठाई लेकर गए थे। रास्ते में चार युवक एक नर्स के साथ छेड़छाड़ कर कर रहे थे। दोनों भाइयों ने युवकों की हरकत देखी तो पहुंच गए और नर्स का बचाव करने लगे। विरोध करने पर चारों युवक बौखला गए और सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। चालू लगने से दोनों भाई जख्मी हो गए। हमले के बाद आरोपी युवक वहां से निकल भागे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस मामले में चचेरे भाई नरेंद्र शर्मा ने आशू, इमरान को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर शाम पुलिस ने सद्दीपुरा में दबिश देकर एक आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि महिला एक मेडिकल कालेज में नर्स है। कहां रहती है जानकारी की जा रही है।