{"_id":"112-40899","slug":"Hapur-40899-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बीज वितरण ः लकी ड्रा में निकला नाम आधे ने नहीं दिए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बीज वितरण ः लकी ड्रा में निकला नाम आधे ने नहीं दिए दाम
Hapur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। आलू बीज के लिए लकी ड्रॉ विजेता किसान 28 अक्तूबर तक हर हाल में बीज का पैसा उद्यान विभाग में जमा करा दें। ऐसा नहीं करने पर निर्धारित तिथि के बाद ड्रॉ विजेता किसान को आलू का बीज नहीं मिल सकेगा। उसके हिस्से के बीज को किसी अन्य जरूरतमंद किसान को दे दिया जाएगा।
दरअसल, आलू के बीज की किल्लत के चलते इस वर्ष उद्यान अफसरों ने लकी ड्रॉ के माध्यम से 52 किसानों का चयन किया था। चयनित किसानों को 28 अक्तूबर तक बीज का पैसा जमा कराने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन अधिकांश किसानों ने अब तक बीज का पैसा जमा नहीं कराया है। लकी ड्रॉ विजेता मंगू त्यागी और विजय चौधरी का कहना है कि बीच त्योहारी छुट्टियों के कारण बीज का पैसा नहीं जाम करा पाए हैं। सोमवार को सरकारी दफ्तर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि समय से विजेता किसान बीज का पैसा जमा नहीं कराता है तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।
शिव मंदिर की आधार शिला रखी
गढ़मुक्तेश्वर । बहादुरगढ़ के गांव कटीरा जाफराबाद में बनाए जा रहे शिव मंदिर की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक रीति रिवाज से आधारशिला रखी गई। गांव कटीरा जाफराबाद के बाहरी छोर पर सड़क किनारे शिव मंदिर बनाया जा रहा है। गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रधान पति नरेंद्र सिंह ने धार्मिक रीति रिवाज से आधारशिला रखी। इस दौरान पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। ब्रह्मपाल सिंह, सतबीर सिंह, किरनपाल, मदन सिंह, विनोद, राहुल, राजीव, डॉ.मंगल सिंह, अनुज, मनोज, रोहित, दीपक, पिंटू समेत सैकड़ों शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोदीनगर-पिलखुवा के बीच चलेगी रोडवेज बस
मोदीनगर । मोदीनगर-पिलखुवा के बीच अप डाउन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परिवहन निगम जल्द ही पिलखुवा और मोदीनगर के बीच बस सुविधा शुरू करने जा रहा है। निगम को केवल क्षतिग्रस्त सड़क के बनने का इंतजार है। रोडवेज की बस चलने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों एवं व्यापारियों का सफर आसान हो जाएगा। रोडवेज सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच आने जाने में कम समय लगेगा। एक घंटे का सफर मात्र 20 से 25 मिनट का रह जाएगा।
मोदीनगर से पिलखुवा की दूरी 25 किमी. है। मार्ग पर फरीदनगर नगर पंचायत के साथ दर्जनों छोटे-बड़े गांव हैं। मार्ग पर रोडवेज बसों की सुविधा नहीं होने के कारण सवारी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में इंटर एवं डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं रोजाना डग्गामार वाहनों से ही मोदीनगर आते हैं। इन परेशानियों को देखते हुए ग्रामीण लंबे समय से मोदीनगर-पिलखुवा के बीच रोडवेज की मांग करते आ रहे है।
जल्द होगी मांग पूरी
ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुदेश शर्मा ने विधानसभा में मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग की थी, शीघ्र रोडवेज बस चलने की उम्मीद जगी है।
सड़क बनते ही शुरू कर देंगे सेवा
निगम को सड़क बनने का इंतजार है। पहले भी मोदीनगर-पिलखुवा मार्ग पर रोडवेज चली है। जर्जर मार्ग होने पर बंद कर दी गईं थीं। अब मार्ग पूरा होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।- धीरज कुमार एआरएम हापुड़ डिपो
मार्ग पर पड़ने वाले गांव
फरीदनगर नगर पंचायत के साथ भोजपुर, जोया, मोहम्मदपुर सुज्जानपुर, कनकपुर, शामली आदि गांव है। जिनकी आगादी तकरीबन एक लाख है। इसके अलावा व्यापार के लिए भी मोदीनगर और पिलखुवा के व्यापारियों को रोजाना आना-जाना पड़ता है।