फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दीप सज्जा में प्रिया अव्वल

दीप सज्जा में प्रिया अव्वल

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा । गांव सिखैड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में मंगलवार दोपहर दीप सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा प्रिया ने प्रथम, कक्षा चार की कशिश ने द्वितीय और कक्षा पांच की मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका अनीता सत्या ,निमिषा सिंहल, संगीता पाठक, ज्योति रानी, मंजू, रेनू गौतम और सुशील कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

एंजिल इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर हाऊस की ईशु, शिवानी, शानू और साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के मैनेजर सौरभ गुप्ता सहित स्कूल के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नेहा, दीप सज्जा में सिमरन, पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिका रावत, ग्रीटिंग में चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राधिका, आस्था, आयशा खाना और काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या रजनेश मित्तल व स्टॉफ का सहयोग रहा। नवभारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को रंग-बिरंगे दीपों से सजाया गया। रंगोली में शिखा, काजल, ममता, कोमल, पूजा, प्रयाशी, शाक्षी और आयुशी ने प्रतिभा दिखलाई।
विज्ञापन

महादेव सरस्वती शिक्षा विद्या मंदिर खेड़ा में शिशु मेला का आयोजन किया गया। चंद्रप्रकाश शर्मा, विनोद तोमर, रामभरोसे तोमर और महेश अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य जनक सिंह सहित शिक्षकों का सहयोग रहा। विग्बयोर इंटरनेशनल स्कूल में मैनेजर जर्नादन गुप्ता और प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने दीपावली का महत्व बताकर बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में दीप्ति शर्मा, प्रियंका गोयल, संध्या त्यागी, राजरानी, प्रियंका शर्मा, राजरानी, राकेश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed