फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दीपोत्सव पर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दीपोत्सव पर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। साफ-सफाई और अंधेरे को मिटाने का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास से मनाया गया। मेरठ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैली में मंगलवार को दीपावली मेले में बच्चों ने 38 स्टाल लगाए। वहीं छोटे बच्चों ने झूला और मिक्की माउस का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसकेआर ग्रुप के चेयरमैन ओमवीर सिंह ने किया। स्कूल अध्यक्ष आनंद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रेखा शर्मा ने किया। इसी तरह, शिवपुरी स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव के दौरान आयोजित कला प्रतियोगिता में गौरी शर्मा, भूमि, प्रिंस, दिया विजयी रहीं। वहीं, कार्ड प्रतियोगिता में हर्ष वंदनवार तथा कैंडल प्रतियोगिता में मनीषा और जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाल सज्जा, कैंडल प्रतियोगिता में वंशिका अग्रवाल अव्वल रहे। प्रधानाचार्य मनोज सिंह समेत कालेज स्टॉफ मौजूद रहा। वहीं, एलएन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आराधना वाजपेयी, स्कूल निर्देशक पंकज कुमार अग्रवाल, संचिव विनय त्यागी, सहसचिव केके अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, डीपीएस प्ले स्कूल में निर्देशिका पूजा अग्रवाल व प्रधानाचार्य निशा छाबड़ा ने बच्चों को आतिशबाजी से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में श्रुती अग्रवाल, महिमा मित्तल, काजल कश्यप, मोहिनी, वर्षा, सुरभि, प्राची, अंशिका, सलोनी, वंदना, कृतिका साहनी, श्रेया का सहयोग रहा। उधर, नई शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कान्वेंट स्कूल की स्टेप-बाई-स्टेप ब्लॉक में दीपोत्सव कार्यक्रम में कालेज प्रबंधक सुभाष खुराना व प्राधानाचार्य नीलम खुराना ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर निशा चुग, तरुणा यादव, अंशुल अग्रवाल, रिया सोंधी, चंचल मदान, संध्या शर्मा ने रंगोली प्रस्तुत की। संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप सज्जा प्रतियोगिता में वरदान सिंह, यश सागर, योगेश निगम विजयी रहे। बंदनवार प्रतियोगिता में संध्या गागरा जबकि रंगोली माधुरी शर्मा, प्राची चौधरी, श्रेया सिवाल, गुरदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल अध्यक्ष डीके गुप्ता, प्रबंधक वाईके अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके तोमरने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसी तरह, लिटिल मिलेनियम स्कूल में प्रधानाचार्य सिमरन ने बच्चों को दीपावली का महत्व समझाया। वहीं, सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने शिक्षकों व बच्चों को दीपावली की जानकारी दी। इस मौके पर सचिन शर्मा, आकाश मित्तल, रेखा जिंदल, बिजेंद्र माहेश्वरी का सहयोग रहा। इसी तरह, गीतांजली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दीपोत्सव में वंदनवार प्रतियोगिता में प्रियंका वर्मा, मोमबत्ती प्रतियोगिता में अविका, दीप सज्जा में भूमि, रंगोली प्रतियोगिता में विधि, कंडील सज्जा में सृष्टि प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अंजू वर्मा ने बच्चों को कम पटाखे जलाने व वातावरण को शुद्ध रखने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed