फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहर भर में पड़े छापे

शहर भर में पड़े छापे

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। दिवाली पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, गैस रिफलिंग और ठेलों पर घरेलू सिलेंडर प्रयोग होने की सूचना पर सोमवार ताबड़तोड़ छापामारी की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में शहर में छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापामारी और जांच में टीम ने मोदी नगर रोड से एक व्यक्ति को गैस रिफलिंग करते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने पांच सिलेंडर भी जब्त कर लिए।

सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सर्वप्रथम मोदी नगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी के मोड़ पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को गैस रिफलिंग करते पकड़ा। उसके पास से पांच सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके बाद टीम ने मेरठ रोड, गढ़-दिल्ली रोड पर भी छापामार कार्रवाई की। प्रशासन की टीम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed