फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली तार टूटने से फसल जली

बिजली तार टूटने से फसल जली

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन किसानों की 13 बीघा गन्ने की फसल जल गई। बहादुरगढ़ के गांव रहरवा के जंगल से होकर निकल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार रविवार की सुबह करीब 10 बजे टूटकर गिर गया। इससे गन्ने की लहलहाती फसल में आग लग गई। धुआं और आग की लपट उठती देख खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचकर किसानों ने आग बुझाई। प्रेमपाल सिंह, मुकेश और सुभाष की 13 बीघा गन्ने की फसल आग में जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने विद्युत निगम मुआवजे की मांग की है। ेॉ
विज्ञापन

जेबकतरे को पब्लिक ने पीटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर एक फार्म हाउस के बाहर जेबकतरे ने एक युवक की जेब पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। फिरोज बिल्डिंग निवासी इनाम आलम सैफी रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित वंश गार्डन के पास किसी समारोह में शामिल होने गया था। इसी बीच एक जेबकतरे ने उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed