फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सर्वोदय नगर में बंदरों के हमले से 6 बच्चे जख्मी

सर्वोदय नगर में बंदरों के हमले से 6 बच्चे जख्मी

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार शाम मोहल्ला सर्वोदय नगर में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में छह बच्चे जख्मी हो गए। इससे पहले भी बंदर कई लोगों को हमला कर उन्हें चोट पहुंचा चुके हैं। कई बार बंदरों को पकड़ने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे सर्वोदय नगर में मूलचंद के घर के बाहर मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बंदरों को वहां से भगाया। बंदरों के हमले से 8 वर्षीय उमंग, 6 वर्षीय शिवम, 4 वर्षीय मोहित, 2 वर्षीय मृदुल, 2 वर्षीय परी और 4 वर्षीय अक्षय जख्मी हो गए। पंडित विनोद, अरविंद शर्मा, डा. राजेश और ललित का कहना है कि अक्सर बंदर हमला करके बच्चों को घायल कर देते हैं। नगर पालिका से कई बार बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई जा चुकी है फिर भी बंदर नहीं पकड़े जा सके हैं। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed