{"_id":"112-40725","slug":"Hapur-40725-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर से मारपीट, नगदी मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर से मारपीट, नगदी मोबाइल लूटा
Hapur
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड पर कार सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर की कार को ओवरटेक करके मारपीट कर उसे लूट लिया। बदमाश नगदी और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए
जानकारी के अनुसार गांव कंदौला निवासी गजेंद्र सिंह राणा गाजियाबाद में प्रापर्टी डीलर का काम करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रापर्टी डीलर कार में सवार होकर अपने गांव को लौट रहा था। जब वह धौलाना मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आये कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके कार को रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने कार गजेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी और कार की चॉबी लेकर जेब में रखे 30 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। जिसके बाद बदमाश पीड़ित को वहीं फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने साथ हुई वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पिलखुवा इंस्पेक्टर वीपीएस यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और बदमाश को पकड़ने के लिए काबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सीओ पिलखुवा राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।