फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इंजीनियरिंग की छात्रा से आटो में छेड़छाड़

इंजीनियरिंग की छात्रा से आटो में छेड़छाड़

Sat, 18 Oct 2014 05:34 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 18 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। एनएच-24 पर खेड़ा गेट के पास शुक्रवार शाम एक युवक ने आटो में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शोर सुनकर राहगीरों ने मनचले की धुनाई कर दी। पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी छात्रा नोएडा के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करती है। शुक्रवार शाम 4 बजे वह आटो से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में खेड़ा गेट के पास आटो में पहले से बैठे एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। जैसे ही आटो रुका राहगीरों ने मनचले को दबोच पिटाई शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से मनचला राहगीरों के चंगुल से छूटकर भागा। सूचना पाकर मौके जब पुलिस पहुंची मामला शांत हो चुका था। कोतवाल वीपीएस यादव ने बताया कि वह आज पूरे दिन बाहर थे। उन्हें जानकारी नहीं है। शाम के समय में कोतवाली में पहुंचकर मामले की जानकारी करेंगे और शिकायतकर्ता के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed