{"_id":"112-40695","slug":"Hapur-40695-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसवी पीजी कॉलेज में चढ़ा छात्रसंघ चुनाव का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसवी पीजी कॉलेज में चढ़ा छात्रसंघ चुनाव का रंग
Hapur
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एसएसवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम की रणनीति तैयार कर ली है। भावी प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्राचार्य ने तीन दिन के अंदर चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की जानकारी दी है।
एसएसवी पीजी कॉलेज में करीब 6 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके चलते राजनैतिक पार्टियां भी अपना छात्र प्रत्याशी मैदान में उतारती हैं। सीसीएसयू द्वारा छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद भावी प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। वहीं कॉलेज प्रशासन भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर मुस्तैद है। चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्रचार्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। उनके कॉलेज में भी तीन दिन के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे। प्राचार्य के इस आश्वासन के साथ ही छात्र संघ का चुनाव लड़ने का मन बना चुके, संभावित प्रत्याशियों ने छात्र छात्राओं से जनसंपर्क तेज कर दिया है।