{"_id":"112-39670","slug":"Hapur-39670-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसों की हड़ताल खत्म
Hapur
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़(ब्यूरो)। मेरठ -बुलंदशहर रोड पर प्राइवेट बसों की चल रही हड़ताल बुधवार सुबह समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने से इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया। इससे हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली। बसों का संचालन बंद होने से यात्री पांच दिन से परेशान थे।
मेरठ - बुलंदशहर मार्ग पर 67 प्राइवेट बसें चलती हैं। पांच दिन पूर्व खरखौदा (मेरठ) थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में कुछ युवकों ने एक प्राइवेट बस के चालक और परिचालक को पीट दिया था। घटना के विरोध में समस्त प्राइवेट चालकों ने हड़ताल कर दी थी। प्राइवेट बस स्टेशन हापुड़ के इंचार्ज चन्ना खान ने बताया कि प्राइवेट बस के चालक परिचालक के साथ मारपीट करने पर हड़ताल की गई थी। मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
एआरएम धीरज सिंह पंवार का कहना है कि मेरठ- बुलंदशहर मार्ग पर सोहराब गेट डिपो मेरठ की बसें चलती हैं। हड़ताल होने पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वहां के एआरएम से बातचीत कर मार्ग पर रोडवेज बसें बढ़वाई गई थीं।