{"_id":"112-38446","slug":"Hapur-38446-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप का होर्डिंग फूंका, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप का होर्डिंग फूंका, दौड़ी पुलिस
Hapur
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में हाईवे ओवरब्रिज के अंडर पास किनारे लगे विश्व हिंदू परिषद के होर्डिंग को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस गांव में गश्त कर सतर्कता बरत रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शनिवार देर रात हाईवे के ओवरब्रिज के अंडरपास पर लगाए गए विश्व हिंदू परिषद की होर्डिंग को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे नाराज विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारणी के अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता चंद्रशेखर, महेश आर्य, चंदकिरण, राहुल उपाध्याय, तपेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी विशाल यादव का कहना है कि गांव में लगे विश्व हिंदू परिषद के होर्डिंग फूंके जाने की घटना हुई है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को बक्शा नही जाएगा।
वहीं, सिंभावली थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि विहिप के होर्डिंग फूंके जाने के मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर मिली है। इसके मद्देनजर गांव में पुलिस को गश्त पर लगा दिया गया। एक टीम शरारती तत्वों की तलाश में जुटी ।