{"_id":"112-34930","slug":"Hapur-34930-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या
Hapur
Updated Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। नीतिखंड स्थित रेल विहार स्थित फ्लैट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सिर में कई वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव बेडरूम के फर्श पर पड़ा मिला। शुुरुआती जांच में शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। तीन दिन पूर्व ही गृहक्लेश में इंजीनियर की पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस को पत्नी या किसी नजदीकी पर ही हत्या करने का शक है।
मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले नोएडा की एनआईआईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीएच दयाकर रेल विहार के फ्लैट संख्या डी-4/9 में पत्नी विशाली और आठ साल की बेटी लक्ष्मी के साथ रहते थे। पिछले बृहस्पतिवार को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। पत्नी नाराज होकर बेटी को लेकर हैदराबाद के पास स्थित मायके औरंगा चली गई थी। वह वे रविवार को अपने पिता वैंकट नारायणा के साथ लौटीं तो फ्लैट के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। बेडरूम में उसके पति का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। उनके सिर पर भारी चीज से कई वार किए गए थे। हालांकि खून गया था। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना लग रहा है।