फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
धौलाना। गाजियाबाद-गुलावठी मार्ग पर गांव सपनावत के पास शनिवार को एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मेें यात्रियों से भरी एक बस बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद के बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गाजियाबाद-गुलावठी मार्ग पर करीब छह घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गाजियाबाद से चली यात्रियों से भरी बस (यूपी 13 पी 9827) जब गांव सपनावत पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। इस दौरान बस दिनेश पुत्र बुद्धा के घर के सामन खडे़ बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में बस की खिड़की के पास खड़े सउद (45) पुत्र काले खां निवासी सपनावत और संदीप पुत्र मनवीर जाटव निवासी बड़ौदा सिहानी की मौत हो गई जबकि बस में सवार शोभा, काजल निवासी गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आरिफ, मनोज, जगदीश, राजकुमार सिंह, सतवीर, गुड्डू, अजीत, मेनपाल बस कंडक्टर समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक सोमवीर सिंह निवासी सिरौंधन मौके से फरार हो गया। घायलों को ग्रामीणों नेे सीढ़ी लगाकर बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे समाना चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सपनावत और धौलाना पहुंचाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने थाना हाफिजपुर, पिलखुवा एंव अन्य पुलिस बल बुला लिया। करीब छ: घंटे तक लगे जाम के दौरान ग्रामीणों की अफसरों से खूब नोकझोंक हुई। घंटों मशक्कत के बाद जाम खुुला। ग्रामीण मृतकों के परिजनों पांच-पांच लाख का मुआवजा देने, रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने और चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम धौलाना कन्हई सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा राजकुमार सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, आदि ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 95-95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का आश्वासन दिया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने भरोसा दिलाया। वहीं, मृतक सउद के भाई मो. यूनुस पुत्र काले खां मिस्त्री निवासी सपनावत ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed