{"_id":"112-32642","slug":"Hapur-32642-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार
Hapur
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार यूपी सिक्ख मिशन हापुड़ में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश गुरुपर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिक्ख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हजूरी रागी जत्था भाई जगजीत सिंह ने गुरु जी की वाणी का कीर्तन करके संगतों को भाव विभोर कर दिया। प्रचारक गुरुमुख सिंह और गुरमेज सिंह ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। यूपी सिक्ख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने स्त्री जाति का बहुत बड़ा सम्मान किया था। गरीबों और अनाथों की हमेशा रक्षा करते हुए नाम जपो, किरत करो और बांट के खाओ का संदेश दिया। ज्ञानी प्रभदयाल सिंह गंथी द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम केबी सिंह और कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव को सिरोपओ भेंट करके सम्मानित किया। बाद में गुरु के अटूट लंगर वितरित किया। शिरोमणी कमेटी अमृतसर से आए सरदार सुखदेव सिंह की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बूटा सिंह, हरविंद्र सिंह,दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, छबीर सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, कर्म सिंह,ज्ञान सिंह, इकबाल सिंह, पंचम सिंह और सुरेशपाल मौजूद रहे।