फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ईयरफोन पर गाना सुनते सुनते ट्रेन से कटा व्यापारी

ईयरफोन पर गाना सुनते सुनते ट्रेन से कटा व्यापारी

Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। मोबाइल पर ईयरफोन से गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर जाने की कीमत एक युवा व्यापारी अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। शनिवार देर शाम देहात थाना क्षेत्र के दोयमी रेलवे फाटक पर ईयरफोन से गाने सुनते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नारायण गंज निवासी नितिन पुत्र मुकेश (27) आयरन से संबंधित सामान का कारोबार करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब आठ बजे वह खाना खाकर घूमने निकला था। परिजनों के मुताबिक नितिन ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था और वह गाने सुन रहा था। शायद वह टहलते हुए दोयमी रेलवे फाटक पर पहुंच गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से बिना पोस्टमार्टम कराए शव उनके सुपुर्द करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया। एसओ का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने रविवार सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लिया हादसों से सबक
13 अप्रैल 2010 को हरद्वारी नगर निवासी एक युवक की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत।
एक जुलाई 2012 को सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर में रेलवे ट्रैक पार करते युवक की मौत।
9 दिसंबर 2012 को हाफिजपुर रेलवे स्टेशन के पास ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed