{"_id":"112-25066","slug":"Hapur-25066-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामान्य जाति के गरीबों को भी आशियाना! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सामान्य जाति के गरीबों को भी आशियाना!
Hapur
Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना में चयन होने पर मकान बनाने को मिलेंगे 1.20 लाख
हापुड़ । देहात क्षेत्र में रहने वाले सामान्य जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीबों के लिए भी अब आशियाना बनाना आसान होगा, क्योंकि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के लिए ऐसे चयनित लोगों को अब 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।
प्रदेश सरकार की इस योजना में ग्रामीण अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं सामान्य जाति (अन्य पिछड़ा वर्ग को सम्मलित करते हुए) ऐसे ग्रामीण परिवारों को निशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाना है, जो आवासविहीन हैं और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 36 हजार रुपये से कम है तथा 2002 में तैयार की गई बीपीएल सूची में उनका नाम न होने के कारण वह इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत पात्रता श्रेणी में नहीं आते हैं।
जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक मदन वर्मा ने बताया कि पहले मकान बनाने के लिए 45 हजार रुपये लाभार्थी को मिलते थे। महंगाई के इस दौर में इस राशि में मकान बनाने में लाभार्थियों को काफी दिक्कत आती थी। लोहिया ग्रामीण आवास योजना में आवास का क्षेत्रफल न्यूनतम 21.11 वर्ग मीटर में होगा और दो कमरे निर्मित किए जाऐंगे। प्रति आवास की अनुमानित लागत 1.20 लाख रुपये होगी।