{"_id":"112-23047","slug":"Hapur-23047-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजगंज गोलीकांड : पड़ोसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजगंज गोलीकांड : पड़ोसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Hapur
Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मोहल्ला सूरजगंज में शनिवार रात दो भाइयों के संपत्ति विवाद में गोली चलने की घटना में घायल हुई पड़ोसन यशोदा ने रविवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस बीच पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की थी। उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे संपत्ति विवाद के चलते मोहल्ला सूरजगंज निवासी अनिल कुमार वर्मा और उसके पुत्र अनुज को अनिल के छोटे भाई दिनेश कुमार ने गोली मार दी थी। इस दौरान फायरिंग में पड़ोस में रहने वाली महिला यशोदा के कंधे में गोली लगने से घायल वह हो गई थी। तीनों घायलों को पास ही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जिन्हें बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया था। रविवार को कोतवाली में घायल पड़ोसन यशोदा ने दिनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की थी। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की थी। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन