{"_id":"112-23044","slug":"Hapur-23044-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर गरजेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर गरजेगा बुलडोजर
Hapur
Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शहर में चार दिन से बंद पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर से चलेगा। इसके लिए शहर में मुनादी करा दी गई है, जिसमें नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने की बात कही गई। उल्लेखनीय है कि शहर में नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान जोरशोर किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन, नगर पालिका और एचपीडीए के अधिकारियों ने गोल मार्केट, रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, कोठी गेट, मीनाक्षी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुनादी के बाद नालों के ऊपर हुआ अतिक्रमण नगरवासी मजदूरों की मदद से तुड़वाने में जुट गए हैं। उधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से पूर्व जो रास्ते संकरे लगते थे, अब वह काफी चौड़े लग रहे हैं। एसडीएम जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।
अभियान का स्वागत
बुलंदशहर रोड के लोेगों ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वह लोग अतिक्रमण हटाने का स्वागत करते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी को बेवजह क्षति न पहुंचे। अभियान का स्वागत करने वालों में अशोक बाटला, डा. कौसर इकबाल, हाजी जब्बार समेत लोग शामिल हैं। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन का कहना है कि बुलंदशहर रोड पर ही फीता क्यों पड़ रहा है, बाकी इलाकों में क्यों नहीं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि नियमानुसार कार्यवाही हो। वहीं, शहर के लोगों का कहना है कि बुलंदशहर रोड टूटने पर ही सपाई डीएम और एसडीएम के पास दुकानदारों की हिमायत में क्यों भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन जब गोल मार्केट और रेलवे रोड टूट रहा था, तब सपाई कहां गये थे। हालांकि जिलाध्यक्ष सुबोध नागर का कहना है कि जब कोई मदद मांगेगा, तभी तो वह आगे आएंगे।
पिलखुवा में आज लगेगा लाल निशान
पिलखुवा। हापुड़ के बाद अब पिलखुवा में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इसके लिए सोमवार से नगर के अंदर और एनएच-24 पर अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाए जाएंगे। अब तक त्योहारी सीजन और सहालग के चलते नगर के व्यापारियों ने प्रशासन से मोहलत मांग रखी थी।
विज्ञापन
एसडीएम धौलाना कन्हाई सिंह यादव ने पिलखुवा में अतिक्रमण करने वाले मकान और दुकानों को चिन्हित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सोमवार को हाईवे पर हाईवे अथॉरिटी, नगरपालिका क्षेत्र में नगरपालिका कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी की सड़क पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी अतिक्रमण को चिन्हित कर लाल निशान लगाएंगे। 15 दिसंबर तक लाल निशान लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निशान लगाने के लिए मकान और दुकान चिन्हित करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। बता दें कि नगर में सबसे अधिक अतिक्रमण गांधी बाजार, जवाहर बाजार, चंडी रोड, बाजार बजाजा, गढ़ी मोहल्ला, रेलवे रोड और मुकीमपुर रोड पर हुआ है। अतिक्रमण का आलम यह है कि नाले पाटकर लोगों ने गैराज बना दिए गए हैं और नालों पर ही दुकानों के शटर लगे हुए हैं। बता दें कि दीपावली से पहले भी एसडीएम ने जबरदस्त अभियान चलवाया था, लेकिन नगर के व्यापारियों के आग्रह पर एसडीएम ने अभियान को पीछे खिसका दिया था। एसडीएम ने बताया कि पुलिस और पीएसी बल के साथ पूरी निष्पक्षता से बुलडोजर चलेगा और अतिक्रमण खत्म करने के बाद ही रुकेगा। शासन के आदेशों पर अभियान चल रहा है। चिन्हित करने के बाद जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं तोड़ेंगे उनसे जुर्माना भी वसूला जाएंगा।