{"_id":"112-22513","slug":"Hapur-22513-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
Hapur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दबंग युवक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी के बाद उसे घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने गए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी एक ग्रामीण ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है कि उसकी पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी पुत्री स्कूल घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े गांव के ही दबंग युवक ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर युवक ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री जैसे-तैसे युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और सारा घटनाक्रम बताया। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ युवक के घर पहुंचा तो आरोपी ने अपने भाइयों के साथ हमला बोल दिया और थाने जाने पर हत्या की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सुरक्षा की गुहार लगाई है।